Breaking News
आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता, रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई

चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

दुर्गापुर  : दक्षिण भारत के चेननई से आए एक संगठित अपराधी गिरोह के तीन सदस्य दुर्गापुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। यह गिरोह पिछले कई वर्षों से दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों से कंप्यूटर, लैपटॉप और महंगे मोबाइल फोन चुराकर चेननई लौट जाता था। हाल ही में, कॉक ओवेन थाना पुलिस ने इस गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह लिलुआ बांध क्षेत्र में एक घर किराए पर लेकर रहता था। गिरोह का एक सदस्य बोबा का अभिनय कर लोगों से मदद मांगता था और उन घरों की पहचान करता था जहां छात्र-छात्राएं कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करते थे। उसके बाद, गिरोह के सदस्य रात के समय इन घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस को इन चोरी की घटनाओं की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई। रविवार रात पुलिस ने लिलुआ बांध क्षेत्र में स्थित इस घर पर छापा मारा और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 3 लैपटॉप और 34 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार अपराधियों में कुमार अप्पाराव (24), जी कुमार (24) और पी बालाजी (22) शामिल हैं, जो तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के निवासी हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह हर साल चेननई से दुर्गापुर आता था और चुराए गए सामान को चेननई में बेच देता था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि इस गिरोह ने बांकुड़ा, विष्णुपुर और पूर्व बर्धमान के विभिन्न इलाकों में भी इसी तरह की वारदातें की हैं।

IMG 20250311 WA0094

पुलिस अब यह जानने के प्रयास में है कि इस गिरोह के और कौन से सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने के लिए दुर्गापुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 26