आसनसोल में दो शेड निर्माण, मंत्री मलय घटक ने किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक तथा आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के चेयरमैन कवि दत्ता ने आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 20 स्थित सुईडी गांव में एडीडीए द्वारा निर्मित एक सामुदायिक शेड का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मां तारा क्लब के सामने प्रस्तावित एक और शेड के निर्माण हेतु शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने बताया कि केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शेड स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।

IMG 20240918 WA0025

चेयरमैन कवि दत्ता ने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण केवल आसनसोल और दुर्गापुर तक सीमित नहीं है, बल्कि रानीगंज, बराकर, कुल्टी, गलसी, आउषग्राम जैसे इलाकों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन मिलने पर एडीडीए प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को स्वीकृति देता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस मौके पर वार्ड के पार्षद अर्जुन मांझी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। लोगों ने सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और लोगों में उत्साह देखने को मिला।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26