Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

दामोदर नदी में फिर दर्दनाक हादसा, स्नान करते युवक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  एक बार फिर दामोदर नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। बर्नपुर के भूतनाथ मंदिर के समीप नदी में स्नान करते समय तेज बहाव में बह जाने से अनुराग शर्मा (22) नामक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक आसनसोल नगर निगम के 50 नंबर वार्ड, एसबी गोराई रोड, चेलीढांगा स्थित नजरूल पल्ली का निवासी था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह अनुराग अपने 7-8 दोस्तों के साथ बर्नपुर स्थित भूतनाथ मंदिर के पास दामोदर नदी में स्नान के लिए गया था। दोपहर में जब वे सभी नदी में उतरे, तभी तेज बहाव में अनुराग बह गया। उसके अन्य दोस्त किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन अनुराग डूब गया।

IMG 20250421 WA0051

स्थानीय लोगों और हिरापुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से अनुराग को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

परिजनों के अनुरोध पर अनुराग को फिर से सेनरेल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक का शव दोबारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी मेयर अभिजीत घटक भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। पुलिस ने बताया कि स्नान के दौरान लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है और एक अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

IMG 20250311 WA0094

गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले भी इसी स्थान पर दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और दुख का माहौल है। प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा उपायों की मांग की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28