Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

शिवपुर में सौर चालित सिंचाई यंत्र से तार चोरी, फसल संकट में

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

दुर्गापुर :  कांकसा ब्लॉक के विदबिहार ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव के किसानों के लिए यह समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। ताम्र तारों की चोरी के कारण सौर ऊर्जा से संचालित सबमर्सिबल पंप ठप हो गया है, जिससे करीब सौ बीघा खेतों में सिंचाई पूरी तरह बंद हो गई है। तेज गर्मी और पानी की कमी से फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसान गहरे संकट में हैं।

विदित हो कि वर्ष 2021-22 में 15वें वित्त आयोग की निधि से विदबिहार ग्राम पंचायत द्वारा शिवपुर गांव में कृषि उपयोग हेतु सौर ऊर्जा चालित सबमर्सिबल पंप की स्थापना की गई थी। इससे सैकड़ों बीघा जमीन पर साल भर सब्जियों और अन्य फसलों की सिंचाई संभव हो पाई थी। गांव के लगभग पचास से अधिक किसान इस सिंचाई पद्धति पर निर्भर होकर लाभ कमा रहे थे।

IMG 20240918 WA0025

लेकिन रविवार सुबह जब किसान सिंचाई के लिए पंप चालू करने पहुंचे तो देखा कि सौर पैनल के सभी तांबे के तार गायब थे। यहां कुल 14 सौर पैनल लगाए गए थे, जिनके तार पूरी तरह चुरा लिए गए हैं। साथ ही सबमर्सिबल से जुड़े मुख्य तार भी चोरी हो गए। इस चोरी की घटना से पिछले दो दिनों से सिंचाई पूरी तरह ठप है, जिससे किसानों में भारी चिंता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

किसानों का कहना है, “हमारा एकमात्र सहारा यही सौर चालित सरकारी सबमर्सिबल था। चोरों ने जो किया है, उससे हम पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द कार्रवाई करे और हमारी मदद करे।”

इस संबंध में स्थानीय किसानों ने कांकसा थाना अंतर्गत मोलानदिघी पुलिस फांड़ी में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है और चोरों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

गांव पंचायत के सदस्य स्वपन सूत्रधार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सिंचाई व्यवस्था को बहाल किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह सिंचाई व्यवस्था न केवल क्षेत्र की खेती को सहारा दे रही थी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना रही थी। अब प्रशासन की तत्परता ही यह तय करेगी कि किसान इस संकट से कितनी जल्दी उबर पाएंगे।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28