आसनसोल : महिलाओं की सुरक्षा और किफायती यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित यात्री साथी ऐप से जुड़े ड्राइवरों को प्रोत्साहित करने हेतु 7 मई को शाम 5:30 बजे हिरापुर स्थित गैलेक्सी मॉल के सामने ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास एक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 10 ड्राइवरों को नकद प्रोत्साहन राशि दी गई, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) श्री बिस्वजीत साहा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री राणा अम्बिका दत्ता के करकमलों से सम्मानित किया गया। जिन चालकों को यह राशि दी गई, उनमें नीलेश ठक्कर, नबीन दे, प्रदीप वर्मा, मोहम्मद शोएब, अरिंदम कर्मकार, रंजीत मंडल, इरशाद अहमद, कंचन गुप्ता, मोहम्मद मुर्तज़ा और अभिनंदन पासवान शामिल थे।

कार्यक्रम में हिरापुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी प्रशांत माझी, आसनसोल दक्षिण के ओसी संजय मंडल, उत्तर ट्रैफिक गार्ड के ओसी असरफुल इस्लाम, आसनसोल एस पी पी सब ट्रैफिक गार्ड के ओसी राम अयोध्या मिश्रा समेत ट्रैफिक विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 150 से अधिक स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।
अपने संबोधन में एसीपी ट्रैफिक श्री बिस्वजीत साहा ने कहा कि “यात्री साथी ऐप महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक सशक्त माध्यम है।” वहीं, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि इस ऐप से यात्रा करना अन्य निजी ऐप्स की तुलना में सस्ता है और नागरिकों को इसका अधिक उपयोग करना चाहिए।
ओसी हिरापुर ने बताया कि कामकाजी महिलाएं इस ऐप का बिना किसी भय के उपयोग कर सकती हैं, क्योंकि इसकी निगरानी पुलिस द्वारा की जाती है। वहीं, ओसी उत्तर ट्रैफिक गार्ड ने कहा कि हाल ही में दो यात्रियों को उनके खोए हुए सामान वापस मिले हैं, जो ऐप की विश्वसनीयता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और नागरिकों ने “यात्री साथी ऐप” के व्यापक प्रचार-प्रसार की कामना की।
















Users Today : 7
Users Yesterday : 28