Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज: कुल्टी-आसनसोल में सेना के शौर्य का भव्य उत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल/कुल्टी :  भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज अब देशभर में सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में कुल्टी विधायक अजय पोद्दार के नेतृत्व में कुल्टी में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों के साथ रैली में भाग लिया।

IMG 20250507 WA0063

विधायक अजय पोद्दार ने कहा, “यह सिर्फ जवाब नहीं, एक स्पष्ट संदेश है कि अब भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई दुस्साहस किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”उन्होंने कहा कि सेना ने न सिर्फ आतंकी ठिकानों को मिटाया है, बल्कि हर शहीद के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी कहा कि आज का भारत पहले जैसा नहीं, अब हम समय रहते और दोगुनी ताकत से जवाब देने में सक्षम हैं।इसी उत्सव के क्रम में भाजपा मंडल दो, आसनसोल की ओर से भव्य महा जुलूस का आयोजन किया गया, जो जीटी रोड पर निकाला गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। जुलूस में शंकर चौधरी और सुदीप चौधरी के नेतृत्व में “सेना को सलाम”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति से भरे नारे लगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जुलूस के दौरान हाथों में तिरंगा, सीने में गर्व और होठों पर देशप्रेम की गर्जना देखने लायक थी। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे हर मोर्चे पर सेना के साथ खड़े रहेंगे।स्थानीय नागरिकों ने कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया है, जो वह समझता है।” ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य सफलता नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28