Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

श्रमिक हितों की रक्षा को लेकर सीटू ने दाखिल किया नामांकन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

बर्नपुर :  सेल आईएसपी बर्नपुर में आगामी श्रमिक संगठन चुनाव को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू (CITU) ने भी अपने प्रत्याशियों की ओर से आधिकारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ता लेबर कमिश्नर कार्यालय पहुँचे और अनुशासित ढंग से आवेदन पत्र जमा किया। इस अवसर पर सीटू नेता सोरेन चटर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हमारा संगठन हमेशा से श्रमिकों के अधिकार और कल्याण के लिए संघर्ष करता आया है।

IMG 20240918 WA0025

हमारा मुख्य उद्देश्य है कि कारखाना सुचारू रूप से चले और कर्मचारियों के हितों की पूरी तरह से रक्षा हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीटू का किसी अन्य संगठन से कोई निजी विरोध नहीं है, लेकिन यदि किसी ने श्रमिक हितों में हस्तक्षेप करने या उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश की, तो उसका जवाब ठोस और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सीटू हमेशा से संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने में विश्वास करता है, लेकिन श्रमिकों के साथ कोई अन्याय या उन्हें गुमराह करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सोरेन चटर्जी ने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे विकास, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सही प्रतिनिधि का चुनाव करें।नामांकन के दौरान संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में सीटू समर्थक भी उपस्थित थे। कार्यालय परिसर में शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा।गौरतलब है कि सेल आईएसपी में श्रमिक संगठनों के चुनाव हर बार राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

IMG 20250311 WA0094

यह चुनाव न केवल श्रमिकों के प्रतिनिधित्व का निर्धारण करता है, बल्कि कारखाने की नीतियों और श्रम-प्रबंधन संबंधों को भी प्रभावित करता है।अब देखना यह होगा कि सीटू इस बार श्रमिकों का कितना विश्वास जीतने में सफल होता है और चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28