Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

दुर्गापुर में भीषण सड़क हादसा, तीन छात्र गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  कांकसा थाना अंतर्गत बीरूडिहा क्षेत्र में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कॉलेज छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े दस बजे घटी, जब तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर दुर्गापुर की ओर जा रहे थे।

IMG 20250421 WA0051

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। उसी समय पीछे से तेज गति में आ रही एक लॉरी ने बाइक को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र किसी कारणवश अचानक बाईं ओर से दाईं ओर मुड़ने लगे, इसी दौरान एक छात्र नीचे गिर गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। शेष दो छात्र भी डिवाइडर पर गिर गए।

IMG 20240918 WA0025

गनीमत यह रही कि दो छात्र डिवाइडर पर गिर जाने के कारण लॉरी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। हादसे की जानकारी मिलते ही कांकसा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को राजबांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और लॉरी को जब्त कर लिया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तेज रफ्तार और अचानक दिशा परिवर्तन के कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने भी बताया कि अक्सर इस मार्ग पर तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं और उचित संकेत न देने के कारण दुर्घटनाएं घटती हैं। पुलिस ने घायल छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया है। इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

IMG 20250313 WA0075

फिलहाल तीनों छात्रों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28