Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

रानीगंज में क्रेडिट कार्ड योजना हेतु जागरूकता शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

रानीगंज :  रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा रानीगंज ब्लॉक प्रशासन के सहयोग से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी भविष्यत क्रेडिट कार्ड योजना के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से चैंबर परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में न केवल चैंबर के सदस्य बल्कि आम नागरिक एवं छोटे उद्यमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर रानीगंज ब्लॉक के बीडीओ शुभदीप गोस्वामी ने कहा कि यह योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक की ऋण सहायता बिना जटिल प्रक्रिया के उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत या विस्तार कर सकें।

IMG 20240918 WA0025

भारतीय स्टेट बैंक की रानीगंज तथा पंजाबी मोड़ शाखाओं के प्रबंधक राजकुमार केसरी और धनंजय प्रसाद ने योजना की प्रक्रियात्मक जानकारी दी और बताया कि बैंक प्रशासन इस योजना को सरल एवं सुलभ बनाने हेतु पूर्ण रूप से तत्पर है। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उन्हें बैंक स्तर पर दी जाएगी।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि संस्था का लक्ष्य इस लाभकारी योजना की जानकारी हर जरूरतमंद तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि यह शिविर चैंबर के सदस्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हर छोटे व्यवसायी, दुकानदार और स्टार्टअप उद्यमी के लिए लाभकारी है।

IMG 20250313 WA0075

कार्यक्रम में सचिव अरूमय कुंडू, सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल लोहारूवाला, संयुक्त चेयरमैन शरत कनोड़िया और अरुण भरतिया सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर इस प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु नियमित जागरूकता शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28