Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

शादी समारोह में बच्चों के झगड़े से भड़का तनाव, तीन हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  शहर के वार्ड नंबर 39 स्थित कल्याणग्राम उषाग्राम इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। घटना की शुरुआत एक शादी समारोह के दौरान बच्चों के बीच मामूली झगड़े से हुई, जो बाद में गंभीर विवाद में तब्दील हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात हुए विवाह समारोह में पहले बच्चों के बीच बहस हुई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुलझा भी दिया। लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से झड़प की नौबत आ गई।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासी हकीम दास ने बताया कि कुछ बाइक सवारों ने भी घरों में तोड़फोड़ की और मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया। इस अप्रिय घटना के बाद आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हकीम दास ने यह भी आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग समाजविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और इन्हीं गतिविधियों का विरोध करने के कारण उनके परिवार पर हमला किया गया है। उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर आसनसोल दक्षिण थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस सूत्रों के अनुसार, झगड़े के पीछे आपसी पुरानी रंजिश भी एक कारण हो सकती है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों से सहयोग और संयम बरतने की अपील की गई है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि किस प्रकार सामाजिक समरसता को भंग करने वाले तत्व किसी भी छोटी घटना को बड़ा बना देते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बहाल रखा जाएगा।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28