Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विधायक ने उच्च माध्यमिक टॉपर्स को घर जाकर किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  सालानपुर एवं चित्तरंजन ब्लॉक में 2025 की उच्च माध्यमिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बाराबनी के विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह एक प्रेरणात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के मनोबल को सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अर्पिता चक्रवर्ती, द्वितीय स्थान प्राप्त सुजय कुम्भकार, तथा तृतीय स्थान पर रहे अजय कुमार मित्रा और सुस्मिता कुम्भकार को विधायक द्वारा फूलों का गुलदस्ता, कलम और मिठाइयों का डिब्बा भेंट कर सम्मानित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि ये छात्र हमारे समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने आगे यह घोषणा भी की कि भविष्य में ब्लॉक स्तर के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के सभी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस दिन विधायक ने रूपनारायणपुर ग्राम पंचायत के रूपनगर इलाके में एक हाई मास्क लाइट और एक सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही वे हिंदुस्तान केबल्स डैम के पास आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में भी उपस्थित रहे, जहाँ स्थानीय लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी गई।

कार्यक्रम में जिला परिषद के कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस सालानपुर ब्लॉक के सह उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

छात्रों व उनके अभिभावकों ने इस सम्मान को सम्मानजनक और प्रेरणादायी कदम बताते हुए विधायक और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है, बल्कि विद्यार्थियों में उत्कृष्टता की भावना भी जागृत करता है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28