Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

मारवाड़ी युवा मंच का जनसेवा संकल्प : जल कूलर एवं जल वाहन समर्पित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अनुकरणीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल सिटी शाखा द्वारा जिला अस्पताल परिसर में एक नवीन शीतल जल कूलर यंत्र स्थापित किया गया, जिसका लोकार्पण पश्चिम बंगाल सरकार में कानून व श्रम मंत्री मलय घटक के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बरो चेयरमैन अनिमेष दास, अधिकारी सुब्रत अधिकारी, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. निखिल चंद्र दास, थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, ट्रैफिक प्रभारी संजय मंडल, सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, नरेश अग्रवाल, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

IMG 20240918 WA0025

इस आयोजन के दौरान मंच की ओर से सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों को उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चार व नारियल फोड़ने की परंपरा के साथ जल कूलर यंत्र का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य में मारवाड़ी युवा मंच की सतत जनसेवी भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजोत्थान हेतु इस प्रकार के लोकोपयोगी प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जिला अस्पताल को जो नवोन्मेषी उन्नति दी गई है, उसमें सामाजिक संगठनों की भागीदारी से अभाव की कोई गुंजाइश नहीं बचती।

IMG 20250511 WA0050

इस पुनीत अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह मंच द्वारा स्थापित तीसवां जल कूलर यंत्र है। इससे पूर्व भगत सिंह मोड़, मुरगासोल, पोस्ट ऑफिस निकट सहित अनेकों स्थानों पर मंच द्वारा शीतल जल संयंत्र लगाए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मंच द्वारा पाँच मोबाइल जल वाहन भी शहरवासियों की सेवा हेतु झंडी दिखाकर रवाना किए गए, जो ग्रीष्मकाल में शहरभर में घूम-घूमकर प्यासे जनमानस को शीतल पेयजल उपलब्ध कराएंगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस अवसर पर आनंद पारेख, अभिषेक केडिया, अंकित अग्रवाल समेत संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन मंच की सेवाभावी निष्ठा का प्रतीक बन गया।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 5
Users Today : 5
Users Yesterday : 28