Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आसनसोल में दो मासूम बच्चे लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250511 WA0050

आसनसोल :  उत्तर थाना क्षेत्र के रेलपार स्थित कुरैशी मुहल्ले से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए हैं, जिससे पूरे इलाके में चिंता और भय का माहौल व्याप्त है। 8 मई की दोपहर को आठ वर्षीय मोहम्मद हसनैन और उसकी चार वर्षीय चचेरी बहन आमना खातून घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।

बच्चे के पिता मोहम्मद इरशाद ने आसनसोल उत्तर थाने में अपहरण की आशंका के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे दोपहर तीन बजे भोजन करने के बाद घर से बाहर खेलने गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों के घरों और स्थानीय पार्कों में बच्चों की खोजबीन की, किंतु असफल रहने पर पुलिस की सहायता ली गई।

IMG 20240918 WA0025

थाने में दी गई शिकायत में परिवार ने साफ तौर पर बच्चों के अपहरण की आशंका जताई है। मोहम्मद इरशाद ने कहा कि उनके बेटे और भांजी को बहला-फुसलाकर कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया हो, इसकी पूरी संभावना है। पुलिस को दोनों बच्चों की तस्वीरें सौंपी गई हैं, जिन्हें अन्य थाना क्षेत्रों और रेलवे पुलिस थानों में भेजा गया है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का अनुमान है कि बच्चे खेलते-खेलते स्टेशन की ओर निकल गए होंगे और किसी ट्रेन में सवार होकर इधर-उधर चले गए होंगे। इस संदर्भ में रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया गया है और आस-पास के स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत आसनसोल उत्तर थाने या नजदीकी पुलिस चौकी में संपर्क करें। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है और बच्चों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG 20250311 WA0094

उधर, परिजन गहरे तनाव में हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने भी बच्चों की खोज में मदद शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 5
Users Today : 5
Users Yesterday : 28