
आसनसोल : भीषण गर्मी से जूझ रहे आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से टीएमसी की ओर से वार्ड संख्या 44 में एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को आसनसोल बाजार क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे राहगीरों के लिए ठंडा पानी और जलेबी वितरण किया गया।

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन एवं वार्ड संख्या 44 के पार्षद अमरनाथ चटर्जी स्वयं मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन उनके संरक्षण में और वार्ड 44 टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यह एक छोटा सा मानवीय प्रयास है ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को कुछ राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कई बार लोग पानी की कमी से परेशान हो जाते हैं, ऐसे में यदि उन्हें रास्ते में ठंडा पानी और कुछ मीठा खाने को मिल जाए, तो यह उनके लिए एक बड़ी राहत होती है।

इस सेवा कार्यक्रम में विमल जालान, प्रकाश दीवान, लल्लन, सनी, पुतुल समेत वार्ड के कई सक्रिय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे मनोयोग से राहगीरों की सेवा में लगे रहे। जीटी रोड पर इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। राहगीरों ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि ऐसे समय में जब गर्मी चरम पर है, यह पहल सचमुच राहत देने वाली है।

कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया और प्लास्टिक या कचरा सड़क पर न फेंकने की अपील भी की गई। अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय कार्य किए जाते रहेंगे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और पार्टी की जनसेवा की भावना आगे बढ़े।
टीएमसी की यह पहल केवल राजनीतिक कार्य नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में गर्मी के दौरान विभिन्न इलाकों में इसी तरह के और कार्यक्रम किए जाएंगे।















Users Today : 4
Users Yesterday : 28