Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

शिव मंदिर में पूजा कर बोले जितेन्द्र तिवारी —सत्य की शक्ति बढ़े, असत्य की घटे

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

जामुड़िया :  हरिपुर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को पांडेश्वर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने विशेष पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक अवसर पर उन्होंने देश के वीर सैनिकों, आम जनता की सुख-शांति तथा क्षेत्र की सुरक्षा की मंगलकामना की। पूजा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा पुस्तिका और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

IMG 20250511 WA0050

शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस पूजा में भाजपा नेता ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि “जो सत्य है, जो सही है, उसकी शक्ति बढ़े और जो असत्य है, उसकी शक्ति घटे।” उन्होंने आगे कहा कि “कौन सही है और कौन गलत, इसका निर्णय जनता और भगवान को ही करने देना चाहिए। यदि जन अपेक्षाओं पर कोई खरा उतरता है, तो वही टिकेगा, अन्यथा बदलाव तो निश्चित है।”

IMG 20240918 WA0025

जितेन्द्र तिवारी ने देश के सैनिकों के पराक्रम और उनके परिवारों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि जो वीर सिपाही देश की रक्षा में हर परिस्थिति में डटे रहते हैं, उनके लिए पूरे समाज को आभार प्रकट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के इन रक्षकों में देशभक्ति का भाव सदैव प्रबल बना रहे, यही आज की प्रार्थना का उद्देश्य था।

इस मौके पर पूर्व विधायक ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कोयला, लोहा, सट्टा और बालू जैसे अवैध धंधों पर ही तृणमूल कांग्रेस का संगठन टिका है। यदि ये सभी अवैध कार्य रुक जाएं, तो पार्टी कार्यालयों के शटर अपने आप गिर जाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि “तृणमूल नेताओं की सांसें इन गैरकानूनी गतिविधियों पर टिकी हैं, यदि ये काम बंद हो गए, तो उनका राजनीतिक जीवन भी थम जाएगा।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूजा और वितरण कार्यक्रम में लगभग 100 श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता संजय यादव, विक्की चौरसिया, उमेश यादव, वेणुधर मंडल, विकास बाध्यकर, रविंद्र यादव और अहसान शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह आयोजन धार्मिक आस्था और जनसेवा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का संदेश लेकर संपन्न हुआ। भाजपा नेता का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 4
Users Today : 4
Users Yesterday : 28