Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

रविशंकर जी के जन्मदिवस पर गौसेवा कर बांटा आध्यात्मिक संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को आर्ट ऑफ लिविंग की आसनसोल शाखा की ओर से एनएस रोड स्थित गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने गौवंश को चारा खिलाया और उन्हें स्नान कराकर सेवा कार्य में भाग लिया।

इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक धर्मवीर सिंह, सांत्वना मंडल समेत संस्था से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से गौसेवा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह सेवा कार्य श्री श्री रविशंकर जी के उस दर्शन को समर्पित है, जिसमें वे संपूर्ण प्राणी जगत की भलाई की बात करते हैं।

IMG 20250511 WA0050

धर्मवीर सिंह ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना वर्ष 1981 में श्री श्री रविशंकर जी ने की थी और तब से यह संस्था न केवल भारत में बल्कि विश्व के 200 से अधिक देशों में मानव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है। उनका उद्देश्य है कि व्यक्ति न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी उन्नत बने।

उन्होंने आगे कहा कि श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस पर केवल मानव सेवा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवमात्र के कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए आज गौशाला में आकर गौवंश की सेवा की गई। यह सेवा कार्य हमें करुणा, दया और सह-अस्तित्व की भावना का अभ्यास करने का अवसर देता है।

IMG 20240918 WA0025

धर्मवीर सिंह ने यह भी बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग, ध्यान, प्राणायाम, सत्संग और सेवा कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है। संस्था का उद्देश्य जीवन को तनावमुक्त और प्रसन्न बनाना है, और गौसेवा जैसे कार्यों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य किया जाता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर गौमाताओं के स्वास्थ्य व संरक्षण की प्रार्थना की तथा गौशाला के संचालकों का सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की और अधिकाधिक लोग ऐसे सेवा कार्यों में जुड़ें, इसकी कामना की गई।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 2
Users Today : 2
Users Yesterday : 28