Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

सामाजिक कार्यों का केंद्र बना महावीर स्थान मंदिर परिसर

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  जीटी रोड के किनारे स्थित ऐतिहासिक महावीर स्थान मंदिर परिसर अब सिर्फ धार्मिक गतिविधियों का केंद्र नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक सेवा का एक सशक्त मंच बन चुका है। आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सहयोग से बीते कई वर्षों से यहां जरूरतमंदों के लिए विविध सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 20 वर्षों से वे इस मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आसनसोल की कई सामाजिक संस्थाएं इस मंदिर परिसर को अपने कार्यक्रमों के लिए प्राथमिकता देती हैं।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने बताया कि मंदिर सभी के लिए खुला है और किसी भी समाजसेवी संस्था को यहां सामाजिक कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाता है। विवाह योग्य जरूरतमंद कन्याओं की शादी से लेकर चिकित्सा सहायता, वस्त्र वितरण या अन्य सेवा कार्यों में समिति सक्रिय रूप से भागीदारी निभाती है।

IMG 20240918 WA0025

अरुण शर्मा ने आसनसोलवासियों से आह्वान किया कि वे आगे आएं और महावीर स्थान मंदिर परिसर में अधिकाधिक सामाजिक कार्यों में भाग लें। उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जिससे जरूरतमंदों का जीवन बेहतर बन सके।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

महावीर स्थान सेवा समिति की सक्रियता और समर्पण ने इस मंदिर को केवल पूजा स्थल से आगे बढ़ाकर एक सामाजिक चेतना केंद्र में बदल दिया है। समिति का उद्देश्य है कि इस परिसर से निकलने वाली हर पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए और जनहित में काम करती रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48