
बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बोरो 7 क्षेत्र में स्वच्छता विभाग के लिए नवीन और भव्य सेनेटरी स्टोर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह स्टोर नगर निगम के स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग के उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता संबंधी सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जा सके।

बोरो 7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत इस स्टोर का निर्माण 38 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को अकसर आवश्यक सामग्री के लिए कई स्थानों पर भटकना पड़ता था, लेकिन इस स्टोर के बन जाने से सभी सामान एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

स्टोर में सेनेटरी विभाग से जुड़ी झाड़ू, वॉशिंग सामग्री, बायोमेडिकल डस्टबिन, दस्ताने, सेनेटाइज़र और अन्य स्वच्छता उपकरण रखे जाएंगे। इससे ना केवल काम की गति में वृद्धि होगी, बल्कि स्वच्छता कर्मियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। चेयरमैन बाउरी ने कहा कि स्टोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही यह पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना और शहर को साफ-सुथरा रखना है। स्टोर निर्माण के बाद यह केंद्र स्वच्छता जागरूकता अभियान का भी हिस्सा बनेगा, जहां नागरिकों को भी स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी जा सकेगी।नगर निगम के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और इसे एक सकारात्मक पहल बताया है।














Users Today : 44
Users Yesterday : 14