Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

तत्काल टिकटों की दलाली पर कसेगा शिकंजा, आरपीएफ सख्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बर्नपुर :  रेलवे टिकटों की तत्काल बुकिंग के दौरान दलालों द्वारा धोखाधड़ी और कमीशनखोरी की शिकायतों के बाद बर्नपुर रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने इस पर सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। लोगों ने आरोप लगाया है कि जब उन्हें स्वयं रेलवे काउंटर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से टिकट नहीं मिल पाता, तब तथाकथित टिकट दलाल शत-प्रतिशत कंफर्म टिकट दिलाने का दावा कर मोटी रकम वसूलते हैं।

IMG 20250511 WA0050

सूत्रों की मानें तो टिकट दलालों का एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो खास सॉफ्टवेयर की मदद से कई यात्रियों की पूर्व-फीड की गई जानकारी के आधार पर चंद सेकेंड में ही टिकट बुक कर लेते हैं। यह प्रक्रिया आम यात्रियों को मिलने वाले तत्काल टिकटों की उपलब्धता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। एक दलाल द्वारा प्रति टिकट एक हजार रुपये तक की वसूली किए जाने की खबर है।

IMG 20240918 WA0025

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्काल टिकट बुकिंग की व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया जाएगा। टिकट दलाली पर रोक लगाने के लिए रेलवे एक विशेष रजिस्टर तैयार करेगा जिसमें तत्काल टिकट कराने आने वाले यात्रियों का पूरा विवरण अंकित किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि किसी एक व्यक्ति द्वारा बार-बार निजी आईडी का गलत इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा न किया जाए।

अधिकारी ने यह भी बताया कि कई दलाल फर्जी निजी आईडी बनाकर टिकट व्यवसाय कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से अवैध है। इसे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आम लोगों को इस बारे में सूचित किया जाएगा कि वे किसी भी परिस्थिति में दलालों के झांसे में न आएं और यदि किसी भी दलाल से संपर्क में आने की जानकारी हो, तो तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रेलवे प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरपीएफ की विशेष टीमें स्टेशन और आसपास के साइबर केंद्रों पर नजर रखेंगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। टिकट व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और आम यात्रियों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14