Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

तृणमूल की कार्यकर्ता बैठक, विधानसभा जीत को लेकर रणनीति तय

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

रूपनारायणपुर :  सलानपुर प्रखंड स्थित रूपनारायणपुर श्रमिक मंच में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक सलानपुर तथा चित्तरंजन प्रखंड तृणमूल कांग्रेस की संयुक्त पहल पर आयोजित की गई। आगामी 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत इस बैठक में संगठन की रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत माणिक उपाध्याय और पप्पू उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बैठक में बाराबनी विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन हरेराम सिंह, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सलानपुर प्रखंड तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल एवं सह अध्यक्ष विद्युत मिश्रा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

IMG 20250511 WA0050

बिधान उपाध्याय ने पिछली बार कमजोर प्रदर्शन करने वाले बूथों के कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रियता दिखाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई नेता या पदाधिकारी अपने क्षेत्र में खराब प्रदर्शन करता है तो उसे पार्टी से बाहर रहना पड़ सकता है।

IMG 20240918 WA0025

जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बैठक में कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हर हाल में जीत हासिल करनी है। सलानपुर प्रखंड में विपक्ष की जमानत जब्त कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जनता से संपर्क करें और तृणमूल सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा करें। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को दिशा देना और विपक्ष के प्रभाव को खत्म कर तृणमूल को जीत दिलाना रहा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14