Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

अवैध बालू लदी ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व बर्धमान :  बर्धमान के बड़शुल क्षेत्र में एक बार फिर बालू माफिया की लापरवाही ने एक निर्दोष की जान ले ली। मनमोहन डे रोड स्थित अस्पताल मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक तेज़ रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 64 वर्षीय बुजुर्ग शेख अख्तर को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। शेख अख्तर बड़शुल 2 अंचल के पूरब तांतखंड के निवासी थे और रोज़ की तरह साइकिल से बाजार जा रहे थे। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो गया।

घटना के बाद सड़क जाम, लोगों का फूटा गुस्सा
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तुरंत सड़क पर अवरोध कर दिया। ट्रकों, डंपरों और ट्रैक्टरों की आवाजाही को रोककर उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दामोदर नदी से लगातार अवैध बालू ढोने का काम हो रहा है और ट्रक बेतरतीब तरीके से रिहायशी इलाकों से गुजरते हैं, जिससे आमजन का जीवन संकट में है।

IMG 20250511 WA0050

स्कूली बच्चों की जान भी खतरे में
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल खुलने के समय भी बालू ट्रांसपोर्टिंग नहीं रुकती, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर महीने ऐसे हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस की कार्रवाई
शक्तिगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।जनता की प्रमुख मांगें :स्कूल समय में बालू ट्रकों की आवाजाही पर पूर्ण रोक,रिहायशी क्षेत्रों में ट्रक प्रतिबंधित हों,अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई,मृतक के परिवार को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी,इस दर्दनाक घटना ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन वास्तव में कोई ठोस कदम उठाता है या फिर यह भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दब जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48