Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

शादी से पूर्व लूटे घर का भंडाफोड़, दो चोर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  शादी की तैयारियों में व्यस्त एक परिवार के लिए उस समय संकट खड़ा हो गया जब दिनदहाड़े उनके सूने घर में दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी। यह घटना 28 मई को दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20, विद्यासागर पल्ली इलाके में हुई, जब विवाह से कुछ ही दिन पहले मधुमिता पाल के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नकदी, बर्तन और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, और गृहस्वामिनी ने इस दुस्साहसिक वारदात की लिखित शिकायत दुर्गापुर थाना में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दुर्गापुर थाने के जोन ए चौकी प्रभारी एसआई रामजुर रहमान के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

लगातार जांच और इलाके में छानबीन के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 2 जून को पुलिस ने वार्ड नंबर 8 के निशान हाट झोपड़पट्टी इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं और दूसरे अभियुक्त की पहचान भी हुई। इसके आधार पर 5 जून को उसी झोपड़पट्टी इलाके से एक और व्यक्ति को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

IMG 20250511 WA0050

शनिवार को इस पूरी कार्रवाई की जानकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी (दुर्गापुर) सुबीर रॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अवसर पर दुर्गापुर सर्किल इंस्पेक्टर रणबीर बाग और दुर्गापुर थाना प्रभारी संजीव दे भी उपस्थित थे। एसीपी रॉय ने बताया कि चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से कैश, बर्तन और गहनों की चोरी की थी।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस घटना के पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है, और क्या इन चोरों का किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से संबंध है।

गौरतलब है कि चोरी की यह वारदात ऐसे समय पर हुई जब पीड़ित परिवार में बेटी की शादी की तैयारियाँ चल रही थीं, जिससे पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हुआ।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासियों ने इस चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की और पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने यह भरोसा दिलाया है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त एवं निगरानी को और अधिक सख्त किया जाएगा।

पुलिस की तत्परता और सटीक कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। इस सफलता ने न केवल पीड़ित परिवार को राहत दी है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 9
Users Today : 40
Users Yesterday : 14