Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

सीमेंट फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, पीसीबी ने दिया निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित कादा रोड से सटे दुर्गापुर सीमेंट वर्क्स एक बार फिर विवादों में है। स्थानीय भूमि रक्षा समिति ने फैक्ट्री पर गंभीर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (WBPCB) में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद बोर्ड ने फैक्ट्री प्रबंधन को प्रदूषण रोकने हेतु सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। साथ ही, फैक्ट्री को बैंक गारंटी जमा करने का आदेश भी दिया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से निरंतर उड़ती धूल और रासायनिक तत्वों के कारण इलाके की हवा बेहद खराब हो चुकी है। इसके कारण फेफड़ों, सांस और त्वचा संबंधी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। भूमि रक्षा समिति के सदस्य वर्षों से इस प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री द्वारा न तो प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का समुचित उपयोग किया जा रहा है और न ही कचरे के निपटान की वैज्ञानिक व्यवस्था अपनाई जा रही है।

IMG 20250511 WA0050

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हालांकि फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर कोई विशेष आदेश पारित नहीं किया गया है। इस बात से आंदोलित लोगों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने मांग की कि बोर्ड को इलाके में स्वास्थ्य सर्वे कराकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदूषण का आम जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है।

दुर्गापुर सीमेंट वर्क्स के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, “हम पर्यावरण मानकों का पालन कर रहे हैं और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नए निर्देशों का भी अनुपालन करेंगे। हमारा उद्देश्य आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”

IMG 20240918 WA0025

भूमि रक्षा समिति के एक सदस्य ने कहा, “केवल चेतावनी से काम नहीं चलेगा। हमें ठोस कार्रवाई चाहिए। अगर हालात नहीं सुधरे तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।”

स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल स्थिति पर नजर रखने की बात कही है और बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 3
Users Today : 34
Users Yesterday : 14