Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

लॉज में बनी साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्दवान :  कटवा थाना क्षेत्र के अमूल गांव में महादेव दास की हत्या की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मीता दास और उसके प्रेमी अभिजीत बागदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। मीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लॉज में बैठकर अपने पति की हत्या की पूरी साजिश रची थी।

बताया गया है कि मीता दास का अपने पति महादेव दास से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क बीरभूम जिले के नानूर थाना क्षेत्र निवासी अभिजीत बागदी (27) से हुआ। अभिजीत एक मजदूर है और मीता से उसका प्रेम संबंध बन गया। दोनों अक्सर फोन पर संपर्क में रहते थे। पुलिस को पता चला है कि जमाईषष्ठी से एक दिन पहले मीता अपने बच्चों को लेकर अपने मायके बानाकापासी गई थी, जहां उसने अभिजीत से संपर्क साधा।

IMG 20250511 WA0050

जमाईषष्ठी के दिन मीता बच्चों को मायके में छोड़कर कटवा के एक लॉज में पहुंची, जहां उसने अपने प्रेमी के साथ कुछ घंटे बिताए। इसी लॉज में मीता और अभिजीत ने महादेव की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, अभिजीत ने कार्बोलिक एसिड खरीदा और मीता को सौंपा। योजना के अनुसार, मीता ने एसिड को शराब में मिलाकर महादेव को पिलाने का निर्णय लिया।

घटना की रात मीता अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। उसने पूर्व योजना के अनुसार महादेव को एसिड मिली शराब पिलाई। थोड़ी देर में महादेव की हालत बिगड़ने लगी और वह आंगन में गिर पड़ा। इसी बीच मीता ने बांस के डंडे से उसके सिर पर वार किया और जब वह अचेत हो गया, तब उसने तकिया से मुंह दबाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मीता ने घर में फैले खून को गोबर से पोछा और सबूत मिटाने की कोशिश की।

IMG 20240918 WA0025

अगली सुबह मीता ने परिजनों को यह कहकर भ्रमित करने की कोशिश की कि महादेव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। लेकिन जब परिजनों और पड़ोसियों ने महादेव के शरीर पर खून और चोट के निशान देखे, तो शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीता से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मीता की निशानदेही पर पुलिस ने उसके प्रेमी अभिजीत बागदी को नानूर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भी साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस इस मामले में हत्या, साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

इस निर्मम हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं कि किस तरह एक पत्नी ने प्रेम के अंधेपन में अपने ही पति की जान ले ली।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 3
Users Today : 34
Users Yesterday : 14