
दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय गोल्डन आइकॉन सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता शहर की प्रतिष्ठित फैशन संस्था लेडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की नामचीन हस्तियां बतौर निर्णायक एवं विशेष अतिथि शामिल होंगी।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में टॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री देवोलीना दत्ता, अभिनेता जॉन भट्टाचार्य, स्पेन की चर्चित मॉडल अग्ली लेडी पेरेज, कोलकाता की चंदना जाना, शुवो घोष सहित अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
शुक्रवार को दुर्गापुर के एक निजी होटल में प्रतियोगिता का पोस्टर और थीम सॉन्ग सार्वजनिक रूप से जारी किया गया। इस मौके पर संस्था की संस्थापक व प्रमुख पारोमी गोस्वामी उपस्थित थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब जीते हैं। अब वे अपने अनुभवों से नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक विभिन्न श्रेणियों में 105 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता कुल सात श्रेणियों में आयोजित होगी, जिसमें बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियां भी शामिल हैं।

इस अवसर पर एक नई फैशन पत्रिका का कवर पृष्ठ भी जारी किया गया, जिसे पारोमी गोस्वामी शीघ्र प्रकाशित करेंगी। यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि दुर्गापुर को फैशन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान भी दिलाएगी।














Users Today : 20
Users Yesterday : 14