Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

कॉलेज में नामांकन 17 जून से, पहले राउंड की सूची 6 जुलाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।

17 जून को दोपहर 2 बजे शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु इस केंद्रीय ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 18 जून दोपहर 2 बजे से लेकर 1 जुलाई तक छात्र-छात्राएं अपने नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस आवेदन प्रक्रिया के पूरा होते ही 6 जुलाई को पहली मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन सीट आवंटन की जानकारी भी दी जाएगी।

प्रथम चरण के तहत 6 जुलाई से 12 जुलाई तक छात्रों को नामांकन लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद, 17 जुलाई को अपग्रेड राउंड की सीटें आवंटित की जाएंगी और 17 से 20 जुलाई तक इच्छुक छात्र इस चरण में प्रवेश ले सकेंगे।

IMG 20250511 WA0050

प्रथम राउंड के प्रवेश के पश्चात 24 जुलाई से 31 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही 1 अगस्त से शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

हालांकि, यदि पहले चरण की प्रक्रिया के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रहती हैं तो दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस चरण को मॉप-अप राउंड कहा गया है, जिसमें छूटे हुए छात्रों को एक और अवसर मिलेगा।

चित्तरंजन स्थित देशबंधु महाविद्यालय के प्राचार्य त्रिदिब संतापा कुंडू ने बताया कि कॉलेज की ओर से एक “एडमिशन हेल्प डेस्क” भी स्थापित किया गया है, जहां इच्छुक छात्रों को फॉर्म भरने, दस्तावेजों के संकलन और ऑनलाइन पोर्टल के इस्तेमाल में सहायता दी जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे पिछले वर्ष प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, वैसे ही इस बार भी छात्रों को बिना किसी परेशानी के नामांकन की सुविधा मिलेगी।

राज्य सरकार की यह पहल छात्रों के लिए न केवल समय की बचत करेगी बल्कि पारदर्शिता और निष्पक्षता भी सुनिश्चित करेगी। अब सभी की नजरें 17 जून को पोर्टल के लॉन्च पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 2
Users Today : 13
Users Yesterday : 14