Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

जितेंद्र तिवारी ने चेयरमैन को भेजी लिखित शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल/पांडेश्वर :  झांझरा क्षेत्र में कार्यरत ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधक (जीएम) पर राजनीतिक पक्षपात, भ्रष्टाचार और गैर-पेशेवर गतिविधियों में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार तिवारी ने ईसीएल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक को एक औपचारिक शिकायत पत्र भेजा है, जिससे पूरे विभाग में खलबली मच गई है।शिकायती पत्र में तिवारी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि 15 जून 2025 की रात 9:45 बजे से 10:30 बजे तक ईसीएल झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर जिला कार्यालय में बैठक की। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से राजनीतिक गतिविधि करार दिया और सवाल उठाया कि एक सरकारी अधिकारी आखिर कैसे किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में बैठक कर सकता है?तिवारी के अनुसार, इस बैठक में ऐसे व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिन पर झांझरा क्षेत्र के डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) धारकों से अवैध वसूली करने का आरोप है और जिनका सीधा संबंध तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती से है।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने कहा कि यह स्थिति ईसीएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान की छवि और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।भाजपा नेता ने अपने पत्र में तृणमूल कांग्रेस नेता नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती द्वारा हाल में दिए गए भारतीय सेना और केंद्र सरकार विरोधी बयानों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादास्पद नेता के निकट सहयोगियों के साथ ईसीएल के उच्च अधिकारी की घनिष्ठता, सरकारी पद की मर्यादा और शपथ का उल्लंघन है। तिवारी ने पूछा— “क्या अब ईसीएल के जीएम सरकारी अधिकारी हैं या तृणमूल के रणनीतिकार?”उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चक्रवर्ती के बयानों की भी निंदा की और कहा कि ऐसे नेताओं से निकटता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोक विश्वास के लिए भी खतरा है।तिवारी ने झांझरा क्षेत्र में लंबे समय से कोयला चोरी, उत्पादन में गड़बड़ी, और रिपोर्टिंग में हेराफेरी की बात भी उठाई और इन घटनाओं में GM की भूमिका पर संदेह जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि GM जानबूझकर गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है और भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण मिल रहा है।भाजपा नेता ने चेयरमैन से इस पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस शिकायत की सही ढंग से जांच की जाए, तो यह कोयला उद्योग में छिपे भ्रष्टाचार के कई चेहरे उजागर कर सकता है।इस पूरे घटनाक्रम पर ईसीएल प्रबंधन, न ही झांझरा क्षेत्र के GM, और न ही तृणमूल कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

IMG 20240918 WA0025

हालांकि राजनीतिक हलकों में इस पत्र को लेकर चर्चा तेज हो गई है और यह संभावना जताई जा रही है कि मामला ईसीएल मुख्यालय में गंभीरता से लिया जा सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह आरोप सिद्ध होते हैं तो ईसीएल जैसे सार्वजनिक प्रतिष्ठान की साख और प्रशासनिक स्वतंत्रता पर गंभीर आघात पहुंचेगा। वहीं विपक्षी दल इसे आगामी चुनावों से पहले बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14