Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पहले प्रयास में ही आर्यन को मिस्टर इंटेलिजेंट का खिताब

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  कोलकाता में 16 जून को आयोजित 10वें आई-ग्लैम मिस्टर एवं मिस बंगाल फैशन शो के भव्य समापन समारोह में आसनसोल के पार्क वैली सोसाइटी निवासी मास्टर आर्यन राउत ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता अर्जित करते हुए “मिस्टर इंटेलिजेंट” का खिताब अपने नाम किया। इस फैशन शो में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

आर्यन वर्तमान में एमबीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला मंचीय अनुभव था, जिसमें मिली सफलता ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि इस शो के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, और अब उनका अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेना है।

IMG 20250511 WA0050

आर्यन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं और यह न केवल आत्मविकास का मंच है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिला सकता है।

IMG 20240918 WA0025

आर्यन की इस सफलता पर पार्क वैली स्थित उनके आवास पर परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पिता अजय क्लेरेंस, माता पूनम प्रसाद, दादा क्लेरेंस पीटर, दादी वेरोनिक पीटर, रेखा प्रसाद, चाचा दीपक क्लेरेंस, चाची नूतन प्रसाद, मामा नीरज प्रसाद एवं परिवार के करीबी डॉ. शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने आर्यन को आने वाले प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14