Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

खस्ताहाल सड़क पर स्कूली छात्रा हादसे में गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल की एक छात्रा बुधवार सुबह स्कूल जाते समय एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना सड़क की बेहद खराब स्थिति के कारण हुई। जुबली मोड़ से लेकर बर्नपुर स्कोप गेट तक की सड़क को मरम्मत के नाम पर महीनों पहले खोदकर छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं और सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे स्कूटी, मोटरसाइकिल और साइकिल चालकों को रोज़ाना जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर निगम और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए और छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूल समय में ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का एक और उदाहरण बनकर सामने आया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14