Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

तेज रफ्तार ट्रेन से टकराकर आठ भैंसों की दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर शनिवार, 29 जून की सुबह एक दर्दनाक हादसे में आठ भैंसों की जान चली गई। यह घटना रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर झारखंड चेक पोस्ट के निकट घटी, जहां सुबह करीब 11:30 बजे सुपरफास्ट अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आकर भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

IMG 20250629 WA00921

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना पोल संख्या 233/23 और 233/27 के बीच हुई, जब ट्रेन चित्तरंजन की ओर बढ़ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ भैंसों के पेट में पल रहे बच्चे भी बाहर आ गए और दृश्य अत्यंत हृदय विदारक बन गया। घटना के बाद ट्रैक पर क्षत-विक्षत शवों और खून का दृश्य देख लोग सिहर उठे।

IMG 20250511 WA0050

घटना की जानकारी मिलते ही रूपनारायणपुर और विद्यासागर एपीआई तथा सीतारामपुर आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं। शवों को हटाकर और ट्रैक की सफाई कर एक घंटे बाद अप लाइन पर यातायात को बहाल किया गया।

IMG 20240918 WA0025

इस हादसे में ट्रेन से कटे अंगों की वजह से रेलवे ट्रैक के किनारे लगे कुछ बिजली के डिब्बे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हुईं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ये भैंसें पास के कानगोई गांव की थीं जिन्हें हर सुबह घास चरने के लिए छोड़ा जाता था। लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि आज यह सामान्य दिन इतना भयानक अंत लेकर आएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14