Breaking News
आसनसोल में शराब की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति पकड़ा गया, दो किशोरों को हिरासत में लिया पांडवेश्वर भाजपा कार्यालय में आवास योजना पर बैठक, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा टोटो मार्ग प्रतिबंधों के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, निर्धारित मार्ग पर परिचालन बहाल करने की मांग बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की चुनावी जीत पर विहिप पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर दी बधाई बराकर में ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, बिना फिटनेस चार वाहनों पर चालीस हजार जुर्माना घाघरबूढ़ी मंदिर मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकराया, पांच श्रद्धालु आए चपेट में, दो अस्पताल में भर्ती

आसनसोल में परिवार ने विशाल पैतृक भूमि गुरुद्वारे को सौंपी

आसनसोल :  शुक्रवार को शहर ने एक ऐसा असाधारण मानवीय उदाहरण देखा, जिसने सामाजिक सौहार्द और परोपकार की नई मिसाल पेश कर दी। पुलिस लाइन क्षेत्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी गुरविंदर सिंह चौधरी ने अपने परिवार की लगभग 70 कट्ठे में फैली पुश्तैनी जमीन आसनसोल गुरु नानक गुरुद्वारा समिति को … Read more

दुर्गापुर में धरती डोली, लोगों में घबराहट का माहौल

दुर्गापुर :  शुक्रवार दोपहर का समय अचानक उस वक्त दहशत में बदल गया, जब पश्चिम बर्धमान सहित राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर के बहुमंजिला अपार्टमेंटों में रहने वाले लोगों ने बताया कि पहले हल्की कंपन हुई, जो कुछ ही क्षण बाद स्पष्ट झटकों में बदल गई। कुछ … Read more

ईडी की समन्वित कार्रवाई से कोयला–बालू नेटवर्क में भगदड़ मची

आसनसोल : शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कोयला खनन, तस्करी और उससे जुड़े धन शोधन नेटवर्क को निशाना बनाते हुए पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। तड़के शुरू हुई इस अभियान ने कोयला और बालू तस्करी से जुड़े गिरोहों में गहरी दहशत पैदा कर दी। ईडी का फोकस उन … Read more

कोयला माफिया पर ईडी का संगठित प्रहार, कई ठिकानों पर जब्ती

आसनसोल : शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल और झारखंड में फैले कोयला सिंडिकेट पर अब तक की सबसे व्यापक कार्रवाई शुरू की। अवैध खनन, गैरकानूनी परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामलों में एजेंसी ने एक साथ 40 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस समन्वित ऑपरेशन ने शिल्पांचल से लेकर राजधानी … Read more

रवींद्र भवन में रंगमंच महोत्सव का भव्य शुभारंभ

आसनसोल :  गुरुवार को बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन रंगमंचीय उत्साह से सराबोर रहा, जहाँ जिला तथ्य एवं संस्कृति विभाग ने पश्चिम बंगाल नाट्य अकादमी के सहयोग से चार दिवसीय जिला स्तरीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ किया। यह आयोजन 23 नवंबर तक चलेगा और इस बार महोत्सव अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा … Read more

अड्डा में नई ऊर्जा, युवा आईएएस को सौंपी जिम्मेदारी

आसनसोल : गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत आसनसोल–दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू हो गई। हालिया आदेश में 2020 बैच की युवा आईएएस अधिकारी अनामिका जय सिंह को अड्डा का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही आसनसोल–दुर्गापुर क्षेत्र में विकास … Read more

आसनसोल की साधिका ने महाकाल मंदिर में चांदी का द्वार अर्पित

आसनसोल : धार्मिक आस्था और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए आसनसोल निवासी साधिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता निभा प्रकाश ने गुरुवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में चांदी से निर्मित मुख्य द्वार समर्पित किया। यह अर्पण उज्जैन के महंत एवं मंदिर प्रशासन की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर … Read more

अंडाल हवाईअड्डे को सांसद ने आधुनिक चिकित्सा एम्बुलेंस भेंट की

अंडाल :गुरुवार को अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम हवाईअड्डे पर उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब आसनसोल के तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एयरपोर्ट प्राधिकरण को एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस समर्पित की। यह एम्बुलेंस सांसद निधि से खरीदी गई है, जिसकी लागत लगभग 21 लाख रुपये बताई गई है। सांसद ने एयरपोर्ट अधिकारियों … Read more

कैदियों की मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने को प्रशासनिक तैयारी तेज

आसनसोल : राज्य में चल रही मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के बीच निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जेल प्रशासन, राजनीतिक दलों और हजारों कैदियों की बड़ी चिंता दूर कर दी है। आयोग ने निर्देश दिया है कि अब राज्य के सभी सुधार गृहों में बंद कैदियों को भी सामान्य … Read more

टीडीबी कॉलेज में जीआईएस दिवस पर नई तकनीक की पड़ताल

रानीगंज : टी.डी.बी. (त्रिवेणी देवी भालोटिया) कॉलेज के भूगोल विभाग में अंतरराष्ट्रीय जीआईएस दिवस का आयोजन विशेष शैक्षणिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भू-स्थानिक तकनीकों, डिजिटल मानचित्रण तथा आधुनिक भू-सूचना प्रणालियों के विकसित होते स्वरूप से अवगत कराना था। आयोजन में प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने उपस्थित विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ अपने … Read more