मंगलपुर के पास ट्रक पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित बचाए

रानीगंज : रानीगंज में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मंगलपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर करीब नौ बजे धान लदा एक दस चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। दुर्घटना के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक और खलासी … Read more

एसआईआर पर उठे सवाल, राष्ट्रपति शासन की मांग तेज

आसनसोल : आसनसोल में सोमवार को चुनावी सरगर्मियां उस समय और तेज हो गईं जब जगन्नाथ सरकार ने शीतला क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर राज्य में चल रही विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े किए। उनके साथ मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव … Read more

सर्पी शिवालय में उमड़ी आस्था, तिवारी ने की पूजा

आसनसोल : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को सर्पी कोलियरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। भक्त जल, दूध … Read more

सेना जवान के बंद घर में दुस्साहसी चोरी

दुर्गापुर : दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित पानागढ़ बाजार के रेल पार डिफेंस कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सेना के जवान के मकान में बड़ी चोरी का मामला सामने आया। घर का मुख्य ताला टूटा मिला, दरवाजा खुला था और भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। घटना की … Read more

रवींद्र भवन में जुबो साथी पंजीकरण, युवाओं में उत्साह

आसनसोल : आसनसोल में रविवार को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उम्मीद भरी पहल की शुरुआत हुई। शहर के रवींद्र भवन में राज्य सरकार की जुबो साथी योजना के अंतर्गत पंजीकरण अभियान प्रारंभ किया गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में युवक-युवतियां जरूरी कागजात के साथ केंद्र पर पहुंचे, जिससे परिसर में … Read more

कटवा स्टेशन पर कोच में आग, टला हादसा

पूर्व बर्दवान : कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी यात्री ट्रेन के एक डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही मिनटों में स्थिति भयावह हो गई और आग ने पूरे कोच को अपनी गिरफ्त में ले लिया। गनीमत यह रही कि ट्रेन के … Read more

मेडिकल छात्र की मौत, हॉस्टल में मिला शव

IMG 20260215 WA0078

दुर्गापुर : दुर्गापुर स्थित IQ City Medical College and Hospital में रविवार सुबह उस समय स्तब्धता फैल गई, जब एक छात्र का शव हॉस्टल परिसर में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की खबर सामने आई। जैसे ही घटना की जानकारी अन्य विद्यार्थियों और प्रबंधन को हुई, पूरे परिसर में शोक और चिंता का वातावरण छा गया। … Read more

कर्मचारी सम्मेलन में उठीं मांगें, समाधान का आश्वासन मिला

IMG 20260214 WA0041

आसनसोल :  शनिवार को शहर का आसनसोल जिला पुस्तकालय परिसर उस समय कर्मियों की आवाज़ से गूंज उठा, जब पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन की पश्चिम बर्धमान इकाई ने जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सम्मेलन का केंद्र बिंदु सेवा संबंधी … Read more

कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारी नई जिम्मेदारी पर

IMG 20251209 WA0051

आसनसोल :  शनिवार को आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में व्यापक प्रशासनिक बदलाव की घोषणा के साथ पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। 13 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत कुल 41 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि … Read more

स्कूल से घर लौट रही नाबालिका के साथ टोटो चालक की अश्लील हरकत

बर्नपुर: हीरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो चालक ने स्कूल से घर लौट रही नाबालिका के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी टोटो चालक ददन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कक्षा 7 की छात्रा स्कूल से घर … Read more