परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई

आसनसोल :  सुधारगृह की चारदीवारी के भीतर रह रहे बंदियों को परिवार और समाज से दोबारा जोड़ने की दिशा में पश्चिम बर्धमान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मानवीय पहल की। आसनसोल जिला सुधारगृह में गुरुवार को परिवार दिवस के साथ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पहल का उद्देश्य बंदियों के मानसिक पुनर्वास, परिवार से … Read more

आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ

आसनसोल  :  शहर के ओल्ड स्टेशन सांस्कृतिक क्लब परिसर में शुक्रवार को आगामी काली पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूजा आयोजन को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ खूंटी पूजन किया गया। इसके साथ ही प्रस्तावित पूजा पंडाल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। आयोजन को … Read more

दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l

दुर्गापुर :  इस्पातनगरी दुर्गापुर में नाबालिग छात्रों को कथित आर्थिक प्रलोभन देकर रक्तदान कराने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति के राजनीतिक संगठन से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने के साथ यह पता लगाने में … Read more

125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग

आसनसोल :  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने विकसित भारत जी राम जी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक की। जिला शासक कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला शासक ने की। बैठक में राज्य की … Read more

पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

रूपनारायणपुर :  सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर फांड़ी अंतर्गत धांगुड़ी मौजा में करीब पांच दशक पुराने खेल मैदान को लेकर गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि बुधवार रात अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर चितालडांगा के फुटबॉल मैदान को खोद दिया गया। सुबह मैदान की स्थिति देखकर वहां खेलने पहुंचे बच्चों … Read more

अभिषेक बनर्जी की विदेश में उपचार की अर्जी खारिज, एसएसकेएम में जांच कराने के आदेश पर मंत्री ने साधा निशाना

आसनसोल ;  तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश जाकर आंखों का उपचार कराने संबंधी अर्जी पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। न्यायालय ने फिलहाल विदेश में उपचार कराने की अनुमति देने से इनकार करते हुए … Read more

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से मारपीट के आरोप पर बवाल, बाहरी लोगों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आसनसोल :  आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को छात्रा से कथित मारपीट की पुरानी घटना को लेकर विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। देखते ही देखते महाविद्यालय परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्रों के दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद एक वाहन में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है। … Read more

आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

IMG 20260805 WA0064

आसनसोल :  नगरवासियों को बेहतर पेयजल और आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आसनसोल नगर निगम ने काम तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार … Read more

दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में

IMG 20260805 WA0059

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर-फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक परित्यक्त ईंट भट्ठे से करीब 48 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चंद्रडांगा क्षेत्र स्थित ‘पद्म ईंट भट्ठा’ से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इतनी … Read more

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

IMG 20260805 WA0052

आसनसोल :  नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने झारखंड से संचालित कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर करीब 122 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। … Read more