Breaking News
आसनसोल में शराब की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति पकड़ा गया, दो किशोरों को हिरासत में लिया पांडवेश्वर भाजपा कार्यालय में आवास योजना पर बैठक, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा टोटो मार्ग प्रतिबंधों के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, निर्धारित मार्ग पर परिचालन बहाल करने की मांग बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की चुनावी जीत पर विहिप पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर दी बधाई बराकर में ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, बिना फिटनेस चार वाहनों पर चालीस हजार जुर्माना घाघरबूढ़ी मंदिर मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकराया, पांच श्रद्धालु आए चपेट में, दो अस्पताल में भर्ती

तृणमूल पार्षद को शोकॉज, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर स्पष्टीकरण तलब

आसनसोल : अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ही पार्टी में आवाज उठाना तृणमूल कांग्रेस के पार्षद रणवीर सिंह बरार को भारी पड़ गया है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 41 के पार्षद रणवीर सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कारण बताओ नोटिस जारी किया … Read more

भयानक दुर्घटना में टला बड़ा हादसा, ईसीएल डंपर की ब्रेक फेल होने पर रेल लाइन पर घुसा

अंडाल :  अंडाल के मुकुंदपुर रेल साइडिंग के समीप शुक्रवार को एक भीषण दुर्घटना होने से बाल-बाल टल गई, जब ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एक विस्फोटक वाहक डंपर की ब्रेक फेल हो गई। यह घटना तब घटी जब अंडाल-मुकुंदपुर रेलवे फाटक बंद था और कोयला लदी मालगाड़ी उखड़ा से अंडाल की ओर आ रही … Read more

आदिवासी संस्कृति की सजीव प्रस्तुति, दो किलोमीटर तक खिंची अल्पनाओं से सजी सड़कें

रानीगंज :  आदिवासी वीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खनन नगरी रानीगंज के निकटवर्ती बांसरा गाँव में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत आदिवासी महिलाओं ने गाँव की लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क पर अल्पनाओं का भव्य श्रृंगार किया है। 15 नवंबर को होने वाले इस … Read more

नगर निगम का औद्योगिक क्षेत्रों पर कड़ा रुख, अवैध निर्माण पर 500 करोड़ का जुर्माना नोटिस जारी

आसनसोल : नगर निगम ने जामुड़िया और रानीगंज बोरो के औद्योगिक क्षेत्रों में किए गए अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। नगर निगम ने इन क्षेत्रों में स्थित कारखानों के मालिकों को या तो भारी जुर्माना भरने या अवैध निर्माण हटाने का नोटिस थमाया है। इस दिशा में पूर्व मेयर जितेन्द्र … Read more

वृद्धा से ठगी कर सोने की चेन चुराने वाले दो ठग फरार

आसनसोल : रूपनारायणपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कल्याणग्राम-5 दुर्गा मंदिर के पास 14 नवंबर की सुबह एक वृद्धा से सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया। घटना में दो ठगों ने वृद्धा रेबा देवी के गले से लगभग एक तोला वजन की सोने की चेन चुराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े दस … Read more

डीआरएम कार्यालय के कर्मचारियों के लिए अग्निकांड से बचने के सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन आयोजित

आसनसोल : 14 नवंबर 2024 को 11:30 बजे आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों के लिए अग्निकांड से बचाव के तरीकों को प्रायोगिक तौर पर दिखाया गया। इस पहल का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना और कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यावहारिक कौशल से लैस … Read more

दामोदर और अजय नदियों में अवैध बालू खनन की समस्या गंभीर

जामुड़िया : दामोदर और अजय नदियों में अवैध बालू खनन अब एक सामान्य बात बन चुकी है, जो हर दिन हजारों टन बालू की चोरी के रूप में जारी है। इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर मौन है, जिससे बालू माफियाओं को अपना अवैध कारोबार फैलाने का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। स्थानीय … Read more

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की बैठक

बराकर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बराकर नदी में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बराकर आरपीएफ ने एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। ज्ञातव्य है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूर-दराज … Read more

वॉयसलेस और आसनसोल राउंड टेबल का संयुक्त फीडिंग अभियान

आसनसोल : आसनसोल राउंड टेबल ने पशु कल्याण संगठन “वॉयसलेस” के सहयोग से सड़क पर रहने वाले लगभग 200 कुत्तों और मवेशियों को भोजन प्रदान करने के लिए एक फीडिंग अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के दौरान आयोजकों ने बताया कि वॉयसलेस संगठन अपने कार्यों के माध्यम से इन पशुओं के लिए एक सप्ताह … Read more

पंडित नेहरू की जयंती पर विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस और मिठाई वितरित

आसनसोल :  गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड स्थित नई धर्मशाला में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिशु भारती, लक्ष्मीदेवी बालिका विद्यालय और अंजुमन प्राइमरी स्कूल के छात्रों को स्कूल ड्रेस और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल … Read more