बीरभूम में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, चुनावी माहौल में बढ़ी साजिश की आशंका

बीरभूम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बुधवार को बीरभूम जिले से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चुनावी सरगर्मियों के बीच हुई इस कार्रवाई ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और संभावित साजिश की आशंका को भी बल मिला है। … Read more

रानीगंज में कालो बरन मंडल का भव्य स्वागत, तृणमूल ने जताया मजबूत जीत का दावा

रानीगंज :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को रानीगंज में राजनीतिक उत्साह चरम पर देखने को मिला, जब तृणमूल कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवार कालो बरन मंडल का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें हरा अबीर लगाकर बधाई दी और उनके प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। पूरे माहौल … Read more

सिटी सेंटर रेस्टोरेंट में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

दुर्गापुर :  औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के व्यस्त सिटी सेंटर इलाके में बुधवार को एक निजी रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान क्षेत्र में मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच दहशत फैल गई, वहीं समय पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित … Read more

पांडेश्वर में जितेंद्र तिवारी का जनसंपर्क तेज, पूजा कर घर-घर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

पांडेश्वर/आसनसोल :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पांडेश्वर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आईं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने खुट्टाडीह इलाके में धार्मिक अनुष्ठान के साथ अपने जनसंपर्क अभियान को गति दी। उन्होंने मां लोटनचंडी मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की … Read more

तृणमूल की नई सूची में बड़ा बदलाव, 74 विधायक बाहर, युवाओं पर दांव

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया, जब तृणमूल कांग्रेस ने अपनी संशोधित रणनीति के तहत उम्मीदवारों की सूची में व्यापक फेरबदल का संकेत स्पष्ट कर दिया। वर्ष 2021 के चुनावों की तुलना में इस बार पार्टी ने उम्मीदवार चयन में बड़े स्तर पर बदलाव … Read more

चुनाव से पहले सख्ती, 12 जिलों में पुलिस अधीक्षक बदले, कोलकाता में भी बड़ा फेरबदल

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए सख्त संदेश दिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाए जाने के महज 24 घंटे के भीतर आयोग ने 12 जिलों के पुलिस … Read more

भाजपा की पहली सूची जारी, दो सीटों से लड़ेंगे शुभेंदु, चुनावी समीकरण बदले

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के महज 24 घंटे के भीतर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी ने कुल 144 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें कई बड़े और … Read more

चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त बदले, नई नियुक्ति तत्काल

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही मंगलवार को चुनाव आयोग की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली, जब राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तेजी से तबादलों की प्रक्रिया जारी रही। इसी क्रम में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उनके … Read more

तृणमूल ने जारी की उम्मीदवार सूची, आसनसोल क्षेत्र में चुनावी मुकाबला हुआ तेज

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिसके बाद आसनसोल और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी द्वारा घोषित इस सूची में कई अनुभवी नेताओं को एक बार फिर मौका दिया गया है, जिससे स्पष्ट संकेत … Read more

आसनसोल उत्तर में मलय घटक को फिर मौका, समर्थकों में उत्साह, चुनावी तैयारियां तेज

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर मंगलवार को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इस सूची में आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर राज्य के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री मलय घटक को उम्मीदवार बनाया गया … Read more