सेल कर्मियों के बोनस पर बीस सितंबर को निर्णायक वार्ता

बर्नपुर :  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्रशिक्षु और स्थायी कर्मचारियों की लंबे समय से प्रतीक्षित बोनस वार्ता आगामी 20 सितंबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में प्रबंधन और यूनियनों के प्रतिनिधि आमने-सामने होंगे। बोनस मद को लेकर अंतिम निर्णय इसी वार्ता में लिया जाएगा। बैठक में नेशनल … Read more

आसनसोल में बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में आग, अफरा-तफरी

आसनसोल :  हाल ही में आसनसोल में हुई बारिश और आंधी ने जहां तापमान में गिरावट लाकर नागरिकों को राहत दी, वहीं आसनसोल ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गिरने की एक घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। इस घटना के दौरान एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई, जिससे क्षेत्र … Read more

वायुप्रदूषण में कोलकाता को पछाड़ा, जनस्वास्थ्य पर मंडराया संकट”

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के औद्योगिक नगर आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में वायुप्रदूषण की स्थिति दिनोंदिन भयावह होती जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदूषण के आंकड़ों में यह क्षेत्र कोलकाता जैसे महानगर को भी पीछे छोड़ चुका है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बीते पांच वर्षों में आसनसोल में … Read more

हिंदुस्तान केबल्स रूपनारायणपुर में बीएसएफ यूनिट स्थापित होने की संभावना

आसनसोल :  रूपनारायणपुर स्थित बंद पड़े हिंदुस्तान केबल्स परिसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुँचा। इस दौरे ने लंबे समय से जमींदोज़ पड़े इस औद्योगिक क्षेत्र में एक नए प्रोजेक्ट की आशा जगा दी है। बीएसएफ अधिकारियों ने यहाँ के भूखंड, दस्तावेज़ और उपलब्ध संसाधनों का गहन निरीक्षण किया। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का … Read more

आसनसोल खदान में पानी घुसा, श्रमिकों में दहशत और सवाल

आसनसोल :  मंगलवार को आसनसोल के सालनपुर क्षेत्र स्थित गौरांडी वत्स खोलामुख खदान में पानी भर जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। खदान अधिकारियों ने दावा किया कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, किंतु उस समय खदान में काम कर रहा एक ड्राइवर पानी के दबाव में फँस गया और स्थिति भयावह … Read more

न्यू केंदा ओसीपी से जहरीला धुआँ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आसनसोल :  ईसीएल केंदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली न्यू केंदा कोलियरी के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) से सोमवार की दोपहर अचानक भारी मात्रा में धुआँ निकलने लगा। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र जहरीले धुएँ की चपेट में आ गया। मंगलवार को भी ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का वातावरण बना … Read more

रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, आधार लिंक अनिवार्य

आसनसोल :  भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लागू करने की घोषणा की है। यह नई व्यवस्था आगामी 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नए नियमों के अनुसार, आरक्षण विंडो खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल … Read more

तेज बारिश से ऊषाग्राम में फुटपाथी दुकान ढही, बड़ा हादसा टला

आसनसोल :  सोमवार की सुबह अचानक हुई तेज बारिश और हल्की हवा ने आसनसोल के ऊषाग्राम क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना दिया। जीटी रोड के किनारे बीबी कॉलेज गेट के पास सटी हुई एक फुटपाथी दुकान अचानक ढह गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि, दुकान का … Read more

आसनसोल में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ पूरा शहर

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से लगातार हो रही वर्षा के बाद शहर की प्रमुख सड़कें नदियों का रूप लेती दिखीं। लोगों के घरों में पानी घुस गया, गाड़ियां जलमग्न हो गईं और बाजार सूने पड़ गए। आमजन ने प्रशासन पर … Read more

कालना-दुर्गापुर रेलगेट पर बस-डंपर की भिड़ंत, कई घायल

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के कालना-दुर्गापुर रेलगेट के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नवद्वीप से रनिगंज जा रही यात्रियों से भरी बस और एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए … Read more