प्रधानाध्यापक पर सड़ा मांस खिलाने का आरोप, अभिभावकों का हंगामा

जामुड़िया :  बुधवार को बेलडांगा आदिवासी प्राथमिक विद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जामुड़िया शिक्षा मंडल 2 के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय में दूसरी आवधिक मूल्यांकन परीक्षा चल रही थी। लेकिन परीक्षा के तीसरे दिन सुबह विद्यालय में सड़े हुए मांस की दुर्गंध फैलते ही छात्रों … Read more

जम्मू भूस्खलन में दुर्गापुर के चार श्रद्धालु फँसे, चिंता बढ़ी

दुर्गापुर : बुधवार को पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे शहर के चार निवासी जम्मू में भूस्खलन की चपेट में आकर फँस गए। जम्मू रेलवे स्टेशन से लगभग दस किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। फँसे श्रद्धालुओं में तीन सिटी सेंटर निवासी … Read more

मुख्यमंत्री ममता ने वर्चुअल माध्यम से 7033 पट्टे किए वितरित

सालानपुर :  मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण बंगाल के 14 जिलों में कुल 7,033 पट्टा दस्तावेजों का वर्चुअल वितरण किया। इसी कड़ी में पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों के कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। इनमें आसनसोल में दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का नया भवन और जिलाधिकारी … Read more

बर्दवान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी सौगातों की झड़ी

आसनसोल : मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बर्दवान पहुँचीं और इस अवसर पर उन्होंने पूर्व तथा पश्चिम बर्दवान जिलों के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए नया भवन तैयार कर लिया गया है, जो अब प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सशक्त और सुचारु बनाएगा। उन्होंने … Read more

दुर्गापुर सिटी सेंटर में महिला से चेन लूट, एक बदमाश पकड़ा

दुर्गापुर : सोमवार रात दुर्गापुर सिटी सेंटर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे विदिशा बस स्टैंड के पास घटी। महिला की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक किशोर बदमाश को पकड़ लिया, … Read more

जितेंद्र तिवारी की मांग : बंगाल के सभी स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य

आसनसोल :  पांडेश्वर के पूर्व विधायक और आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल के सभी विद्यालयों—चाहे वे हिंदी मीडियम, अंग्रेज़ी मीडियम, उर्दू मीडियम या बांग्ला मीडियम हों—में बांग्ला भाषा की पढ़ाई को अनिवार्य … Read more

आरपीएफ ने “यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत मोबाइल चोर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया

आसनसोल :  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्री संरक्षा बढ़ाने के एक समर्पित प्रयास में, “यात्री सुरक्षा” पहल के तहत ट्रेन संख्या 13288 (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) में एक मोबाइल फ़ोन चोर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। यह अभियान 23 अगस्त, 2025 की रात मधुपुर और आसनसोल के बीच चलाया गया। एक गुप्त सूचना पर … Read more

दक्षिण बंगाल में बाढ़ का खतरा, मैथन-पंचेत से छोड़ा गया पानी

आसनसोल :  सोमवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का खतरा गहराता दिख रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और झारखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। डीवीआरआरसी (दामोदर वैली रिवर रेगुलेटरी कमिटी) ने रविवार सुबह से ही मैथन … Read more

आसनसोल में रेलवे जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा

आसनसोल :  सोमवार को आसनसोल बाजार स्थित जीटी रोड पर ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने का इलाका अचानक तनावपूर्ण माहौल का गवाह बना। रेलवे की जमीन पर वर्षों से लगी अवैध दुकानों को हटाने के लिए रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कार्रवाई शुरू की, स्थानीय व्यापारियों और संगठनों में … Read more

आसनसोल में आठ कुत्तों को जहर देकर मौत के घाट उतारा

आसनसोल :  रविवार को हीरापुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीसी पल्लि गर्ल्स स्कूल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि स्थानीय निवासी विकाश मंडल ने बदले की नीयत से आठ आवारा कुत्तों को खाने में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच … Read more