Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

चित्तरंजन रेल कारखाना : 775 इंजन लक्ष्य, श्रमिकों ने सुरक्षा व सुविधा मुद्दे उठाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : चालू 2025-26 वित्तीय वर्ष में चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना को 775 विद्युत रेल इंजनों के निर्माण का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि बीते वित्तीय वर्ष में कारखाने द्वारा 700 इंजन का निर्माण किया गया था। इस बार का लक्ष्य पूर्ववर्ती से अधिक है, जिसे चित्तरंजन एवं डानकुनी इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण किया जाना है।

IMG 20240910 WA0035इसी परिप्रेक्ष्य में आज सीआरएमसी/एनएफआईआर/आईएनटीयूसी से संबद्ध श्रमिक प्रतिनिधिमंडल ने कारखाना के महाप्रबंधक विजय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रमिक नेता इंद्रजीत सिंह ने किया। भेंट के दौरान महाप्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इंजन निर्माण लक्ष्य की पूर्ति हेतु कर्मचारियों की सुरक्षा, गुणवत्ता मानकों की दृढ़ता, तथा 70 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि (इन्सेंटिव) की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

IMG 20240918 WA0025

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि 29 मार्च को उत्पादन समाप्ति के उपरांत, स्टील फाउंड्री विभाग के कई श्रमिकों का अब तक समुचित अन्य विभागों में स्थानांतरण नहीं किया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि इस दिशा में महाप्रबंधक स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर श्रमिकों को उचित विभागों में समायोजित किया जाए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इसके अतिरिक्त शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल ही में कारखाना परिसर स्थित क्वार्टर में नं. 9 शॉप के कर्मी प्रदीप चौधरी की पत्नी सन्चिता चौधरी की निर्मम हत्या ने कर्मचारियों एवं नागरिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न कर दी है। उन्होंने महाप्रबंधक से आग्रह किया कि कर्मचारी आवासीय क्षेत्रों में विधिसम्मत सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कर वातावरण को भयमुक्त बनाया जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठाए गए, जिनका समाधान करते हुए महाप्रबंधक ने सूचित किया कि रेल बोर्ड द्वारा कस्तूरबा गांधी अस्पताल के आधुनिकीकरण हेतु 22 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि सभी मुद्दों पर सकारात्मक व शीघ्र कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 23