Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

नगर के विशिष्ट जनों को किया गया सम्मानित, भावनात्मक संबोधन से गूंजा मंच

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बर्नपुर :  रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की संध्या नरसिंह बांध सावरोड महावीर दल अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पगड़ी वितरण समारोह का आयोजन कर सामाजिक समरसता व धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में शहर के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

समारोह में तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव शिवदासन दासू, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, उत्पल सेन, राजू अहलूवालिया, पार्षद गुरमीत सिंह, अभिक गोस्वामी, शिवानंद बौरी, कालू सिंह मक्कर, हरजीत सिंह मक्कर, किशोर साव, पन्ना साव एवं अधिवक्ता संग्राम सिंह को समिति की ओर से पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

IMG 20240910 WA0035

समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर घटक ने कहा, “बर्नपुर मेरा दूसरा घर है। नरसिंह बांध से मेरा आत्मीय जुड़ाव वर्षों पुराना है। इस पुण्य अवसर पर मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूँ।” वहीं शिवदासन दासू ने कहा, “यह राज्य सभी समुदायों के लिए सुरक्षित है। नरसिंह बांध के साथ मेरा भावनात्मक रिश्ता दशकों से बना हुआ है। रामनवमी हम सभी के लिए एकता, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है।”

IMG 20240918 WA0025

इस भव्य समारोह का संचालन अशोक शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह एवं बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसी श्रृंखला में स्टेशन रोड स्थित ख्याली यूनाइटेड क्लब की ओर से भी रविवार की संध्या पगड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, कैप्टन दा, अशोक बनर्जी, अनूप माझी, अक्षय घोष, सुरजीत सिंह मक्कर, सैकत, राजेश चौबे, कुंदन झा, चंदन, अमित सेन एवं संदीप झा को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

मंच संचालन का दायित्व पूर्व पार्षद बिनोद यादव ने निभाया। इस अवसर पर अभिक गोस्वामी, चिंटू शर्मा, गुड्डू तिवारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समारोह में रामनवमी की शुभकामनाओं के साथ आपसी सौहार्द्र, श्रद्धा एवं एकता की भावना की झलक स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 0
Users Yesterday : 23