Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रूपगंज में युवा की सड़क दुर्घटना मौत से फैला आक्रोश

Facebook
Twitter
WhatsApp

दुर्गापुर : सोमवार को कांकसा थाना क्षेत्र के रूपगंज में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना ने क्षेत्र में व्याप्त लापरवाह ट्रैफिक व्यवस्था और भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर युवक अपनी स्कूटी से मोचीपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक डंपर अचानक नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को तत्काल दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। भीड़ के उग्र होते ही कांकसा थाना पुलिस व QRT टीम मौके पर पहुँची और काफी प्रयासों के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है तथा सड़क पर तेज रफ्तार वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय निवासी चित्तरंजन घोष ने कहा, “इस सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई रोक नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कई हादसे हुए हैं लेकिन ट्रैफिक सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। आज एक और घर उजड़ गया।”
लोगों का कहना है कि रूपगंज–मूचिपाड़ा मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक पॉइंट और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए बिना हादसों पर रोक लगाना मुश्किल है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क सुरक्षा को लेकर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे फिर सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 0
Users Today : 60
Users Yesterday : 34