Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

मेजिया ताप विद्युत परियोजना के खिलाफ मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बांकुड़ा :  बांकुड़ा जिले के गंगाजलघाटी ब्लॉक अंतर्गत मेजिया ताप विद्युत केंद्र (DVC) के खिलाफ मंगलवार सुबह से ही क्षेत्र के किसान आक्रोशित नजर आए। लोटियाबनी और नित्यानंदपुर अंचल किसान कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान मुआवजे सहित कुल नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली परियोजना के सभी गेटों पर धरना-प्रदर्शन करने लगे।

IMG 20240910 WA0035

किसानों का आरोप है कि ताप विद्युत केंद्र से निकलने वाली राख (फ्लाई ऐश) और रासायनिक अपशिष्ट, कभी हवा के माध्यम से तो कभी जल के जरिए आसपास की कृषि भूमि में फैल रहा है। इससे उनकी उपजाऊ जमीन बंजर होती जा रही है। किसानों का यह भी कहना है कि कई बार उन्होंने परियोजना प्रबंधन से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

किसानों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के बाद से उन्हें किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि उनकी जमीन लगातार प्रभावित हो रही है। पहले कुछ वर्षों तक आंशिक रूप से मुआवजा दिया जाता था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

IMG 20240918 WA0025

इस आंदोलन में लोटियाबनी और नित्यानंदपुर समेत करीब 16 गांवों के किसान शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए बड़जोड़ा के विधायक अलक मुखर्जी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद वह किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ DVC प्रबंधन से वार्ता करने गए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

हालांकि, घंटों चली बैठक के बाद भी किसानों की मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। इस पर नाराज किसानों ने घोषणा की कि जब तक उनकी मांगों पर स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, तब तक उनका आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

यह प्रदर्शन क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान और किसानों की आजीविका संकट को उजागर करता है, जिस पर सरकार और प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी होगी।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 0
Users Yesterday : 23