Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

आसनसोल में सीटू का उग्र प्रदर्शन, बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनः चालू करने की उठी मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले में मंगलवार को श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के विरुद्ध एक ज़बरदस्त प्रदर्शन का आयोजन किया गया। संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आसनसोल नगर में एक विशाल रैली निकालते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की तीव्र आलोचना की तथा ज़िला शासक को एक विस्तृत मांगपत्र सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

IMG 20240910 WA0035

रैली का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद व वरिष्ठ वामपंथी नेता वंगशगोपाल चौधरी ने कहा कि एक समय में औद्योगिक समृद्धि का प्रतीक रहे आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठान विगत वर्षों से बंद पड़े हैं। उन्होंने रूपनारायणपुर स्थित हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड (एचसीएल), बैनस्टैंडर्ड तथा बाल्को जैसे प्रतिष्ठानों का नाम लेते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह इन बंद पड़ी इकाइयों की बहुमूल्य ज़मीनों को बेचने की साजिश कर रही है।

 

IMG 20240918 WA0025

चौधरी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोयला खदानों के निजीकरण की प्रक्रिया ने इस क्षेत्र के खनन कार्य को गंभीर संकट में डाल दिया है, जिससे न केवल हज़ारों श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हुई है, बल्कि संपूर्ण क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने मांग की कि सरकार बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को अविलंब पुनः चालू करे एवं स्थानीय निवासियों के लिए स्थायी रोजगार सुनिश्चित करे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 20 अप्रैल को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में एक महा-रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रमिकों, किसानों एवं छात्रों सहित विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस रैली के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध राज्यव्यापी संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 0
Users Yesterday : 23