Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

काली पहाड़ी हाईवे पर दो भारी वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, चालक एवं खलासी गम्भीर रूप से आहत

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250409 WA0072 IMG 20250409 WA0073

आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत काली पहाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार प्रातः एक भीषण सड़क दुर्घटना ने समूचे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न कर दी। दो वाणिज्यिक वाहनों (लारियों) की आमने-सामने की टक्कर इतनी तीव्र थी कि दोनों वाहनों के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा दोनों चालक एवं उनके सहचालक (खलासी) गम्भीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के पश्चात राजमार्ग पर यातायात पूर्णतः बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों एवं वाहनों को अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

IMG 20240910 WA0035

स्थानीय नागरिकों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को किसी प्रकार वाहन के अंदर से बाहर निकाला तथा तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया।

सूचना प्राप्त होते ही आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय जनों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से आसनसोल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

IMG 20240918 WA0025

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लारियाँ विपरीत दिशा से अत्यधिक गति से आ रही थीं और अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गईं। यदि सहायता समय पर नहीं मिलती, तो दुर्घटना और भी भीषण हो सकती थी।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह हादसा न केवल वाहन चालकों की लापरवाही का द्योतक है, अपितु तेज गति एवं असावधानी से होने वाले परिणामों की गंभीर चेतावनी भी है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26