Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

पश्चिम बर्धमान में बीएलए जिम्मेदारी संभालेंगे शिवदासन दासू

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने राज्यभर में संगठनात्मक ढांचे को और भी मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए प्रत्येक जिले में ज़िम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पश्चिम बर्धमान जिले का दायित्व पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता और तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी. शिवदासन दासू को सौंपा है।

पार्टी ने उन्हें जिले का बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) समन्वयक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश जिलों में यह जिम्मेदारी स्थानीय विधायकों और मंत्रियों को दी गई है, लेकिन पश्चिम बर्धमान जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी संगठन ने एक अनुभवी और समर्पित नेता के हाथों में सौंपकर स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए गंभीर है।

IMG 20240910 WA0035

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वी. शिवदासन दासू ने कहा, *“मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का एक बड़ा अवसर है। हम सब मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करेंगे।”*

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में जिलेभर में बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस नियुक्ति से स्पष्ट है कि तृणमूल कांग्रेस अब बूथ स्तर पर अपने नेटवर्क को और सुदृढ़ करने की रणनीति पर काम कर रही है। इससे पार्टी को आगामी चुनावों में बड़ा लाभ मिल सकता है।

IMG 20250311 WA0094

जिले के राजनीतिक गलियारों में वी. शिवदासन दासू की नियुक्ति को तृणमूल के संगठनात्मक कौशल का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26