Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

आसनसोल में अग्निमित्रा पाल की गिरफ्तारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन, टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : भाजपा की तेजतर्रार नेत्री और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल की गिरफ्तारी के विरोध में चित्तर मोड़ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह विरोध प्रदर्शन भाजपा के आसनसोल दक्षिण मंडल 1 की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारी लालबाजार पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को पूरी तरह से “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दे रहे थे। उनका कहना था कि अग्निमित्रा पाल को जनभावनाओं की आवाज़ उठाने की कीमत चुकानी पड़ रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

IMG 20240910 WA0035

प्रदर्शन की अगुवाई मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मंडल ने की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह गिरफ्तारी तृणमूल सरकार की बौखलाहट का प्रमाण है। अग्निमित्रा पाल ने हमेशा जनता के हक की बात की है, और इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यदि सरकार ने तुरंत गिरफ्तारी रद्द कर उन्हें रिहा नहीं किया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

IMG 20240918 WA0025

प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला, जिसके चलते चित्तर मोड़ इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि, मौके पर स्थानीय पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में रखा और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक तितर-बितर होने की अपील की।

इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें अनमोल सिंह, अमर बाउरी, उत्तम मुखर्जी, नूपुर चक्रवर्ती, विक्की यादव, टीना डे, संगीता और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एक सुर में सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया और कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अग्निमित्रा पाल को न्याय नहीं मिल जाता।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

चित्तर मोड़ का यह विरोध प्रदर्शन एक बार फिर यह दर्शाता है कि राज्य की राजनीतिक सरगर्मी आगामी दिनों में और तेज होने वाली है।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26