Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष बने सत्यजीत बागड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल : मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की 2025-2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 9 अप्रैल को आसनसोल क्लब के सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में मंच के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल-सिक्किम प्रांतीय मंच के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल मोहनका, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री आनंद पारीक, पूर्व उपाध्यक्ष (ज़ोन-5) श्री अतुल गुप्ता और प्रांतीय सहायक मंत्री श्री गोकुल अग्रवाल मंच पर उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित सचिव अतुल कुमार सिंघानिया को शपथ दिलाई गई श्री अतुल गुप्ता द्वारा, जबकि पूरी कार्यकारिणी को शपथ आनंद पारीक ने दिलाई। नए अध्यक्ष सत्यजीत बागड़ी को शपथ दिलाई अनिल मोहनका ने।

पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने अपना पदभार सौंपते हुए भावुक विदाई भाषण में सभी सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। उनके सफल कार्यकाल को सम्मानित करते हुए उन्हें “शाखा पारसमणि सम्मान” से नवाज़ा गया।

नए अध्यक्ष सत्यजीत बागड़ी ने अपने संबोधन में कहा, “मेरी मेहनत, सदस्यों का साथ और पूर्वजों के मार्गदर्शन से हम मंच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यह मंच सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण और संस्कृति के संरक्षण का माध्यम बनेगा।”

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय सहायक मंत्री (ज़ोन-1) श्री सुदीप अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय विकास एवं एकता संयोजक श्री अभिषेक केडिया, और मंच के 60 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में भाईचारे, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की झलक देखने को मिली।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक उत्सव के साथ हुआ, जहां नवचयनित टीम के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26