Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

दुर्गापुर में महिला सुरक्षा को चुनौती: राह चलती महिलाओं से सोने की चेन छीनने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20250410 WA0085

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  कोकओवन थाना पुलिस ने राह चलती महिलाओं के गहनों की छिनतई करने वाले एक अंतरजिला गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है। हाल के दिनों में दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन व अन्य आभूषण छीनने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस को संदेह था कि इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

IMG 20240910 WA0035

कोकओवन थाना पुलिस ने बुधवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस की तत्परता से एक युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान मनिरुल मिद्दा के रूप में हुई है, जो बांकुड़ा जिले के बड़ोजोड़ा का रहने वाला है।

IMG 20240918 WA0025

पूछताछ में मनिरुल ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ महिलाओं की रेकी कर गहने छीनने के इरादे से इलाके में घूम रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बीरभूम जिले के बोलपुर से उसके साथी लक्ष्मी साहिनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी साहिनी के खिलाफ दुर्गापुर महकमा के कई थानों में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह दिन या रात की परवाह किए बिना, सुनसान रास्तों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका पाते ही उनकी चेन व गहने छीनकर फरार हो जाता था। दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

IMG 20250311 WA0094

फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और संभावना है कि जल्द ही गिरोह का पूरा जाल बेनकाब होगा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की सांस देखी जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26