Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

साइबर ठगी से बचाव और विश्वास की वापसी: न्यूटाउनशिप थाने में “फिर से पाना” कार्यक्रम आयोजित, 4 लाख रुपये और 15 मोबाइल लौटाए गए

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  जैसे-जैसे तकनीक की पकड़ आम जनजीवन में बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर आम लोग आर्थिक नुकसान झेलने पर मजबूर हो रहे हैं। इन ठगी की घटनाओं में किसी ने कुछ हजार रुपये गंवाए हैं तो किसी ने लाखों की रकम। इन्हीं चिंताओं के मद्देनज़र आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने तथा विश्वास लौटाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।

IMG 20240910 WA0035

गुरुवार को न्यूटाउनशिप थाना परिसर में “फिर से पाना” शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुर्गापुर के एसीपी सुबीर सिन्हा, सीआई (ए) रणबीर बाग, और थाना प्रभारी नासरीन सुल्ताना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को राहत प्रदान करते हुए पुलिस द्वारा चार लाख रुपये की राशि लौटाई गई, जो हाल के महीनों में साइबर अपराध से प्रभावित लोगों से धोखे से निकाली गई थी।

IMG 20240918 WA0025

केवल पैसों की वापसी ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम के दौरान 15 ऐसे नागरिकों को भी उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए गए, जिन्होंने कई महीने पहले थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से कुछ मोबाइल छह महीने पहले तो कुछ एक साल पहले गुम हो गए थे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस अवसर पर एसीपी सुबीर सिन्हा ने साइबर अपराध से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, “अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार की बैंकिंग जानकारी सोशल मीडिया या फोन पर साझा करने से बचें।”

IMG 20250311 WA0094

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि सही समय पर शिकायत करने और सहयोग करने पर कानून व्यवस्था आपके साथ खड़ी होती है। “फिर से पाना” जैसा कार्यक्रम आम जनता में विश्वास बहाल करने की दिशा में एक प्रशंसनीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26