Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

वेतन न मिलने से परेशान ‘ आशा कर्मी ‘ महिलाओं ने निगम में लगाई गुहार, मेयर ने दिलाया समाधान का भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बोरो इलाकों में ‘आशा कर्मी योजना’ के अंतर्गत कार्यरत महिला कर्मियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से मेयर बिधान उपाध्याय को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बीते चार से पांच महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20240910 WA0035महिलाओं ने मेयर से इस मुद्दे पर शीघ्र समाधान की मांग की और साथ ही उनके लिए परिचय पत्र जारी किए जाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बिना वेतन के लंबे समय तक कार्य करना कठिन हो रहा है, जबकि वे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं।

IMG 20240918 WA0025

मेयर बिधान उपाध्याय ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि अप्रैल माह के समाप्त होने से पहले उनके वेतन संबंधी मुद्दे का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि लंबित वेतन एकमुश्त भुगतान किया जा सके, ताकि सभी कर्मियों को तत्काल राहत मिल सके।

परिचय पत्र और अन्य मांगों के संबंध में मेयर ने जानकारी दी कि मई के पहले सप्ताह में इन महिला कर्मियों के साथ एक बार फिर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष समस्याओं पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

मेयर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद सभी महिलाएं संतुष्ट और प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने निगम प्रशासन और मेयर बिधान उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।

IMG 20250313 WA0075

यह पहल न केवल महिला कर्मियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26