Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

दुर्गापुर में बर्खास्त शिक्षकों के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस का विरोध मार्च, न्याय की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250411 WA0137

दुर्गापुर :  पश्चिम बंगाल में 26,000 शिक्षकों की बर्खास्तगी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को दुर्गापुर में एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया। यह मिचिल (मार्च) सिटी सेंटर स्थित सिद्धू-कान्हू स्टेडियम से आरंभ होकर बस स्टैंड मार्ग होते हुए एडीडीए कार्यालय के समक्ष समाप्त हुआ। मार्च के समापन पर एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं ने शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की।

IMG 20250411 WA0138

IMG 20240910 WA0035

इस विरोध रैली में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा, बड़ी संख्या में कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। रैली के दौरान गगनभेदी नारों और पोस्टरों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया।

IMG 20240918 WA0025

सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, “26,000 शिक्षक-शिक्षिकाएं, जो वर्षों से शिक्षा सेवा में कार्यरत थे, उन्हें एक झटके में बर्खास्त कर देना अन्यायपूर्ण है। यह केवल शिक्षकों पर नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार पर आघात है। हम इस निर्णय का विरोध करते हैं और चाहते हैं कि राज्य सरकार व न्यायपालिका इस पर पुनर्विचार करें।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पार्थ देवासी ने अपने संबोधन में कहा, “युवा वर्ग और छात्र समुदाय इस अन्याय को चुपचाप नहीं देख सकता। यह केवल नौकरी का सवाल नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा का मुद्दा है।”

IMG 20250311 WA0094

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बर्खास्त शिक्षकों को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो राज्य भर में और भी व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। तृणमूल कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने शिक्षकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी स्तर पर उनके अधिकारों की रक्षा करेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26